अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन
From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) संयुक्त राष्ट्र का एक अभिकरण है, जो कि अन्तरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धान्त और तकनीकों को नियत करता है और अन्तरराष्ट्रीय वायु यातायात के विकास और योजना का पालन करता है। जिससे कि सुरक्षित और क्रमवार विकास सुनिश्चित हो सके। इसका मुख्यालय कनाडा के मॉण्ट्रियल में क्वार्टियर इण्टरनेशनल में स्थित है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "अन्तर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
ICAO ध्वज | |
प्रकार | संयुक्त राष्ट्र एजेंसी |
---|---|
संक्षिप्ति | ICAO OACI ИКАО |
अध्यक्ष | डॉ॰ तैयब शेरिफ |
वर्तमान स्थिति |
सक्रिय |
स्थापना | अप्रैल 1947 |
मुख्यालय | मॉन्ट्रियल, कनाडा |
जालस्थल | www.icao.int |
यह संगठन मानक एवं अनुशंसित प्रथाओं (standards and recommended practices) का पालन करता है, जो वायु नौवहन के सम्बन्ध में अवैधानिक हस्तक्षेप की रोकथाम एवं अन्तरराष्ट्रीय सीमा-पारण का प्रबन्ध कराता है। इसके अलावा ICAO वायु दुर्घटनाओं की जाँच के नयाचार भी सीमांकित करता है। ये उन सभी देशों में लागू होता एवं मान्य है,श। जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन सम्मेलन में हस्ताक्षर किये हैं।
ICAO को अन्तरराष्ट्रीय वायु यातायात संघ (IATA) से अलग समझा जाना चाहिए। यह एक वायुसेवा (एयरलाइन) संचालकों का व्यापार संगठन है, संयोग से जिसका मुख्यालय भी मॉण्ट्रियल में ही स्थित है।