अभिजित तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
अभिजित या वेगा (Vega), जिसका बायर नाम "अल्फ़ा लायरे" (α Lyrae या α Lyr) है, लायरा तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से पाँचवा सब से रोशन तारा भी है। अभिजित पृथ्वी से 25 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। खगोलशास्त्री हज़ारों सालों से अभिजित का अध्ययन करते आए हैं और कभी-कभी कहा जाता है के यह "सूरज के बाद शायद आसमान में सब से महत्त्वपूर्ण तारा है"।
सामान्य तथ्य विशेषताएँ, खगोलमिति ...
प्रेक्षण तथ्य युग J2000.0 विषुव J2000.0 | |
---|---|
तारामंडल | लायरा |
दायाँ आरोहण | 18h 36m 56.33635s[1] |
झुकाव | +38° 47′ 01.2802″[1] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | +0.026[2] (−0.02–0.07[3]) |
विशेषताएँ | |
विकास स्तर | मुख्य अनुक्रम |
तारकीय श्रेणी | A0Va[4] |
U−B रंग सूचक | 0.00[5] |
B−V रंग सूचक | 0.00[5] |
परिवर्ती श्रेणी | डेल्टा स्कूटी[3] |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −13.9 ± 0.9[6] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: 200.94[1] मिआसै/वर्ष झु.: 286.23[1] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 130.23 ± 0.36[1] मिआसै |
दूरी | 25.04 ± 0.07 प्रव (7.68 ± 0.02 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | +0.582[7] |
विवरण | |
द्रव्यमान | 2.135 ± 0.074[8] M☉ |
त्रिज्या | 2.362 × 2.818[8] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 4.1 ± 0.1[9] |
तेजस्विता | 40.12 ± 0.45[8] L☉ |
तापमान | 9,602 ± 180[10] (8,152–10,060 K)[8] K |
घूर्णन गति (v sin i) | 20.48 ± 0.11[8] किमी/सै |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
बंद करें
- अन्य उपयोग के लिए अभिजीत देखें।