अम्बेडकर नगर ज़िला
उत्तर प्रदेश, भारत में जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
अम्बेडकर नगर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय अकबरपुर है। इस जिले की स्थापना 29 सितंबर 1995 को हुई थी। इसका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने किया था और इसका नाम भीमराव आम्बेडकर की याद में रखा गया था, जिन्होंने वंचित वर्गों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की उन्नति के लिए काम किया था। अंबेडकर नगर जिले का कुल क्षेत्रफल 2350 वर्ग किलोमीटर है।
सामान्य तथ्य अम्बेडकर नगर ज़िला, देश ...
अम्बेडकर नगर ज़िला | |
---|---|
उत्तर प्रदेश का ज़िला | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
मंडल | अयोध्या मंडल |
स्थापना | 29 सितम्बर 1995; 28 वर्ष पूर्व (1995-09-29) |
मुख्यालय | अकबरपुर, अम्बेडकर नगर |
तहसील | |
शासन | |
• लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | 1. अम्बेडकर नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र- अकबरपुर, जलालपुर, कटेहारी, टाण्डा 2. सन्त कबीर नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र- राजेसुल्तानपुर, आलापुर |
• विधानसभा निर्वाचन क्ष्रेत्र | 1. कटेहारी 2. अकबरपुर 3. टाण्डा 4. जलालपुर 5. आलापुर |
क्षेत्र | 2350 किमी2 (910 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,397,888 |
• घनत्व | 1,000 किमी2 (2,600 वर्गमील) |
जनसांख्यिकी | |
• साक्षरता | 74.37% |
• लिंगानुपात | 976 |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
राष्ट्रीय राजमार्ग | राष्ट्रीय राजमार्ग 233 (National Highway 233), Netional Highway 128 राष्ट्रीय राजमार्ग 128, राष्ट्रीय राजमार्ग 232, एसएच 30, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे,Gorakhpur Link Expressway |
वेबसाइट | http://ambedkarnagar.nic.in/ |
बंद करें
और इस जिले के कुछ छोटे प्रमुख शहर है जैसे • महरुआ (गोला) mahrua •पहतीपुर(खानपुर) •मालीपुर •जाफरगंज •रसूलपुर/मुबारकपुर •बसखारी •असरफपुर (किछौछा दरगाह) •आरिया/कटरिया •हाजीपुर (अकबरपुर) •हंसवार •शादतजंग (गंजा) आदि छोटे शहर मौजूद है[1][2]