अल नासर फुटबॉल क्लब
From Wikipedia, the free encyclopedia
अल नासर फुटबॉल क्लब (अरबी: نادي النصر السعودي; नासर का अर्थ विजय) एक सऊदी अरब के रियाद शहर में स्थित एक पेशेवर फुटबॉल क्लब है। जो 1955 में गठित हुआ यह क्लब अपना घरेलू मेच अल-अव्वल पार्क में खेलता है। इनके जर्सी का रंग पीला और नीला है।
Logo Al-Nassr.png | ||||
पूर्ण नाम | अल नासर फुटबॉल क्लब | |||
---|---|---|---|---|
उपनाम |
अल-अलामी (दुनिया भर में) फारिस नजद (नजद के शूरवीर) | |||
स्थापना | 24 अक्टूबर 1955; 68 वर्ष पूर्व (1955-10-24)[1] | |||
मैदान |
अल-अव्वल पार्क (क्षमता: 25,000) | |||
मालिक |
सार्वजनिक निवेश कोष (75%) अल नासर नॉन-प्रॉफिट फाउंडेशन (25%)[2] | |||
President | मुसल्ली अल-मुअम्मर | |||
Head coach | रिक्त | |||
लीग | प्रो लीग | |||
2022–23 | प्रो लीग, 16 में से दूसरा | |||
वेबसाइट | क्लब का आधिकारिक पृष्ठ | |||
| ||||
Current season |
अल नासर सऊदी अरब के सबसे सफल क्लबों में से एक है।[3] घरेलू स्तर पर, इस क्लब ने नौ प्रो लीग खिताब, छह किंग्स कप, तीन क्राउन प्रिंस कप, तीन फेडरेशन कप और दो सऊदी सुपर कप जीते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने 1998 में एक ऐतिहासिक एशियाई डबल "एशियन कप विनर्स कप" और "एशियन सुपर कप" दोनों को जीता है। इस क्लब ने 2022 के अंत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया जब इन्होने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को प्रति वर्ष €200 मिलियन (कुल €500 मिलियन) राशि देकर ढाई साल के लिए क्लब के लिए हस्ताक्षर किए। ==शुरुआत और जीत== (1955-1989) अल नास्र की स्थापना 1955 में अल-जाबा बंधुओं द्वारा की गई थी। अल-जाबा भाइयों के अलावा, अली और अल-ओवैस। प्रिंस अब्दुल रहमान बिन सऊद अल सऊद अल नासर के प्रमुख बने, उन्होंने अपनी मृत्यु तक 3 कार्यकालों के लिए 39 साल से अधिक समय प्रधान के रूप में बिताया। 1963 में उन्हें प्रथम श्रेणी में पदोन्नत किया गया। 1970 और 1980 के दशक के दौरान, क्लब ने चार सऊदी प्रीमियर लीग खिताब, छह किंग्स कप, तीन क्राउन प्रिंस कप और तीन फेडरेशन कप जीते। टीम की सफलता माजिद अब्दुल्ला, फहद अल-हेराफ़ी और मोहिसन अल-जमाँ की "सऊदी गोल्डन तिकड़ी" इन तीन खिलाडी के लिए थी।