आबिदजान
From Wikipedia, the free encyclopedia
आबिदजान ( फ़्रांसीसी उच्चारण: [abidʒɑ̃] ), कोत दिव्वार (आइवरी कोस्ट) की आर्थिक राजधानी और अफ्रीका सबसे अधिक आबादी वाले फ्रेंच भाषी शहरों में से एक है। 2014 की जनगणना के अनुसार आबिदजान की आबादी 47 लाख है, जो देश के कुल आबादी का 20 प्रतिशत है, और यह इसे अफ्रीका में लागोस, काहिरा, किंशासा, दार अस सलाम, और जोहान्सबर्ग के बाद छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी बनाता है। पश्चिम अफ्रीका के एक सांस्कृतिक चौराहे के रूप में स्थित अबिदजान में औद्योगीकरण और शहरीकरण का एक उच्च स्तर है।
सामान्य तथ्य आबिदजान आबिदजान स्वायत्त जिला, देश ...
आबिदजान आबिदजान स्वायत्त जिला | ||
---|---|---|
शहर और स्वायत्त जिला | ||
आबिदजान का शहरी परिदृश्य। आबिदजान का शहरी परिदृश्य। | ||
| ||
निर्देशांक: 5°19′N 4°2′W[1] | ||
देश | कोत दिव्वार | |
जिला | आबिदजान | |
विभाग | आबिदजान | |
क्षेत्र | 2119 किमी2 (818 वर्गमील) | |
• नगरीय | 422 किमी2 (163 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 18 मी (59 फीट) | |
जनसंख्या (2014 census)[2] | ||
• शहर और स्वायत्त जिला | 4,707,404 (district); 4,395,243 (city) | |
वासीनाम | आबिदजानवासी | |
समय मण्डल | जीएमटी (यूटीसी+0) | |
दूरभाष कोड | +225 | |
वेबसाइट | www |
बंद करें
क्योंकि आबिदजान देश का सबसे बड़ा शहर और इसकी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र भी है, इसे आधिकारिक तौर पर देश की "आर्थिक राजधानी" के रूप में नामित किया गया है। आबिदजान स्वायत्त जिला, जिसमें शहर और इसके कुछ उपनगरों को शामिल किया गया है, कोत दिव्वार के 14 जिलों में से एक है।