एटा कराइनी तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
एटा कराइनी (Eta Carinae, η Carinae, η Car), जिसका बायर नाम भी यही है, कराइना तारामंडल में स्थित एक तारकीय मंडल है जिसमें कम-से-कम दो तारे हैं जिनकी मिली-जुली तेजस्विता हमारे सूरज से ५० लाख गुना है। यह हमारे सौर मंडल से ७,५०० प्रकाशवर्ष दूर है।
प्रेक्षण तथ्य युग J2000 विषुव J2000 | |
---|---|
तारामंडल | कराइना |
दायाँ आरोहण | 10h 45m 03.591s[1] |
झुकाव | −59° 41′ 04.26″[1] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | −1.0 to ~7.6 |
विशेषताएँ | |
तारकीय श्रेणी | परिवर्ती[2] + O[3][4] |
सापेक्ष कांतिमान (U) | 6.37[5] |
सापेक्ष कांतिमान (B) | 6.82[5] |
सापेक्ष कांतिमान (R) | 4.90[5] |
सापेक्ष कांतिमान (J) | 3.39[5] |
सापेक्ष कांतिमान (H) | 2.51[5] |
सापेक्ष कांतिमान (K) | 0.94[5] |
U−B रंग सूचक | −0.45[5] |
B−V रंग सूचक | +0.61[5] |
परिवर्ती श्रेणी | LBV & द्वितारा |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −25.0[6] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: −7.6[1] मिआसै/वर्ष झु.: 1.0[1] मिआसै/वर्ष |
दूरी | 7,500 प्रव (2,300 पार) |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | −8.6 (2012) |
विवरण | |
η Car A | |
द्रव्यमान | ~100–200[7][8] M☉ |
त्रिज्या | 60–800[9] R☉ |
तेजस्विता | 5,000,000[3][4] L☉ |
तापमान | 9,400–35,200[3] K |
η Car B | |
द्रव्यमान | 30–80[8] M☉ |
त्रिज्या | 14.3–23.6[8] R☉ |
चमकीलापन | <1,000,000[3][4] L☉ |
तापमान | 37,200[3] K |
कक्षा | |
मुख्य | η Car A |
साथी | η Car B |
अवधि (P) | 2,022.7±1.3 days[10] (5.54 वर्ष) |
अर्ध्य-मुख्य अक्ष (a) | 15.4 खइ |
विकेन्द्रता (e) | 0.9[11] |
झुकाव (i) | 130–145° |
मन्द युग (T) | 2009.03[8] |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
१९वीं शताब्दी में एटा कराइनी का सापेक्ष कांतिमान ४ के आसपास आंका गया था लेकिन सन् १८३७-१८५६ काल में इसकी चमक में अचानक बढ़त होने लगी और ११ से १४ मार्च १८४३ काल में यह आकाश का दूसरे सबसे चमकदार तारा हो गया। इस घटना को महान विस्फोट (Great Eruption) कहा जाता है। इसके बाद यह धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा और फिर दूरबीन के बिना दिखना बन्द हो गया। १९४० के बाद इसकी चमक फिर बढ़ने लगी और इसका सापेक्ष कांतिमान २०१४ में ४.५ पहुँच चुका था।[15] पृथ्वी पर एटा कराइनी ३०° दक्षिण अक्षांश (लैटिट्यूड) से दक्षिण में परिध्रुवी है यानि लगभग ३०° उत्तर से ऊपर रहने वाले लोग इसे कभी नहीं देख सकते।