ऐशविल
From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐशविल (Asheville), संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तरी कैरोलिना राज्य का एक नगर है। यह १९८१-३०२० फुट की ऊँचाई पर ब्लूरीज़ और स्मोकी पर्वतश्रेणियों के मध्य फ्ऱेंच बोर्ड और स्वानोनोआ नदियों पर स्थित है। यह राज्य के पश्चिमी भागों के २० प्रदेशों का वित्तीय तथा व्यापारिक केंद्र है। यह औद्योगिक तथा पर्यटक आकर्षी नगर है। यह नगर १७९४ में जॉन बर्टन द्वारा बसाया गया था।
सामान्य तथ्य ऐशविल (Asheville), Country ...
ऐशविल (Asheville) | ||
---|---|---|
नगर | ||
Downtown Asheville and surrounding area | ||
| ||
उपनाम: "Land of the Sky"[1] | ||
ध्येय: "Quality of Service, Quality of Life" | ||
Country | United States | |
State | North Carolina | |
County | Buncombe | |
Incorporated | 1797 | |
शासन | ||
• Mayor | Esther Manheimer | |
• Council Members | Cecil Bothwell, Brian Haynes, Julie Mayfield, Gordon Smith Gwen Wisler Keith Young | |
क्षेत्र | 117.2 किमी2 (45.3 वर्गमील) | |
• थल | 116.4 किमी2 (44.9 वर्गमील) | |
• जल | 0.8 किमी2 (0.3 वर्गमील) 0.66% | |
ऊँचाई | 650 मी (2134 फीट) | |
जनसंख्या (2010)[2] | ||
• नगर | 83,393 | |
• घनत्व | 716.6 किमी2 (1,856 वर्गमील) | |
• महानगर | 2,38,318 | |
• महानगर | 4,24,858 | |
• Demonym | Ashevillian | |
US Census Bureau official | ||
समय मण्डल | Eastern (यूटीसी-5) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EDT (यूटीसी-4) | |
ZIP Code | 28801-06, 28810, 28813-16 | |
दूरभाष कोड | 828 | |
FIPS code | 37-02140[3] | |
GNIS feature ID | 1018864[4] | |
वेबसाइट | www |
बंद करें
यहाँ दक्षिणी रेलवे, पक्की सड़कों तथा वायुयान से यातायात की सुविधाएँ हैं। जलवायु शुष्क है तथा वार्षिक वर्षा ३८.४७ इंच है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय रेयन (अथवा नकली रेशम) के सूत, सूती कपड़े, कागज और कागज के बने सामान, कंबल और लकड़ी के बने सामान तैयार करना है। इस नगर में आधुनिक भोजनालय, विश्रामालय, अतिथिगृह तथा उचित रीति से सुसज्जित स्वास्थ्यरक्षालय हैं।