कच्चतीवु
From Wikipedia, the free encyclopedia
कच्चतीवु ( तमिल: கச்சத்தீவு, सिंहली: කච්චතීවු, अंग्रेज़ी: Katchatheevu) श्रीलंका के नेदुन्तीवु और भारत के रामेश्वरम के बीच स्थित एक निर्जन द्वीप है जो वर्तमान समय में श्रीलंका द्वारा प्रशासित है। 1976 तक यह क्षेत्र भारत और श्रीलंका के बीच विवादित था। पारम्परिक रूप से यह द्वीप श्रीलंका के तमिल और तमिलनाडु के मछुआरों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है। [1] 1974 में भारत ने सशर्त समझौते के माध्यम से इस द्वीप का स्वामित्व श्रीलंका को सौंप दिया था।
सामान्य तथ्य स्थानीय नाम: கச்சத்தீவு (कच्चतीवु), भूगोल ...
स्थानीय नाम: கச்சத்தீவு (कच्चतीवु) | |
---|---|
भूगोल | |
निर्देशांक | 9°23′0″N 79°31′0″E |
चौड़ाई | [convert: needs a number] |
प्रशासन | |
प्रान्त | उत्तरी प्रान्त |
जिला | जाफना जिला |
डिविजन | Delft |
अन्य सूचना | |
समय मण्डल |
|
बंद करें