कन्याकुमारी
कन्याकुमारी भारत के दक्षिणी छोर पर तमिलनाडु राज्य का एक तटीय शहर है / From Wikipedia, the free encyclopedia
कन्याकुमारी (Kanyakumari) भारत के तमिल नाडु राज्य के कन्याकुमारी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह भारत की मुख्यभूमि का दक्षिणतम नगर है। यहाँ से दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर है। इनके साथ सटा हुआ तट 71.5 किमी तक विस्तारित है। समुद्र के साथ तिरुवल्लुवर मूर्ति और विवेकानन्द स्मारक शिला खड़े हैं। कन्याकुमारी एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल भी है[1][2]
सामान्य तथ्य कन्याकुमारी Kanyakumariகன்னியாகுமரி, देश ...
कन्याकुमारी Kanyakumari கன்னியாகுமரி | |
---|---|
{{{type}}} | |
विवेकानंद स्मारक, कन्याकुमारी | |
निर्देशांक: 8.084°N 77.546°E / 8.084; 77.546 | |
देश | भारत |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | कन्याकुमारी ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 29,761 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 629 702 |
दूरभाष कोड | 91-4652 और 91-4651 |
वाहन पंजीकरण | TN 74 और TN 75 |
वेबसाइट | www |
बंद करें