क़सूर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शहर। / From Wikipedia, the free encyclopedia
"कसूर" यहाँ पुनर्प्रेषित होता है। असंबंधित फ़िल्म के लिए, कसूर (फ़िल्म) देखें।
कसूर या क़सूर (उर्दू: قصُور), (पंजाबी: ਕਸੂਰ), पाकिस्तान में भारतीय सीमा से सटे कसूर जिले का मुख्यालय नगर है। इसके उत्तर में लाहौर, दक्षिण एवं पूर्व में भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है। इस सीमा का नाम गंडा सिंह वाला है, जहां वाघा सीमा की ही भांति ध्वजारोहण एवं ध्वज उतारने की परंपरा संपन्न की जाती है, किन्तु वहां की भांति इतने बड़े स्तर पर नहीं होती है। कसूर सूफ़ी कवि फ़कीर बाबा बुल्ले शाह की मजार होने के कारण भी मशहूर है। इस जिले का सबसे बड़ा शहर कस्बा है रफ़ीक विलास।
सामान्य तथ्य قصُور, राष्ट्र ...
قصُور | |
---|---|
कस्बा | |
कसूर | |
पीर बुल्लेशाह बाबा की मज़ार, मध्य कसूर शहर में | |
राष्ट्र | पाकिस्तान |
प्रांत | पंजाब |
जिला | कसूर जिला |
क्षेत्र | 3995 किमी2 (1,542 वर्गमील) |
ऊँचाई | 218 मी (715 फीट) |
जनसंख्या (2007) | |
• कुल | 2,88,181 |
• घनत्व | 595 किमी2 (1,540 वर्गमील) |
समय मण्डल | PST (यूटीसी+5) |
दूरभाष कूट | 049 |
वेबसाइट | आधिकारिक जालस्थल |
बंद करें
शहर का नाम हिन्दू भगवान राम के दूसरे पुत्र कुश के नाम पर कुशपुर था, जो कालांतर में बिगड़ कर कसूर हो गया।[1][2]