कोत दिव्वार
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोत दिव्वार (Côte d'Ivoire), जिसका पुराना नाम आईवरी कोस्ट था, पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है। यहाँ की सरकार देश के अंग्रेज़ी नाम आईवरी कोस्ट के प्रयोग को आधिकारिक रूप से हतोत्साहित कर फ़्रान्सीसी शब्द कोत दिव्वार के प्रयोग को महत्व देती है। 1985 में देश की सरकार ने देश का नाम आधिकारिक रूप से कोत दिव्वार कर दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि भविष्य मे देश को सभी भाषाओं में इसी नाम से जाना जाए। इसकी सीमाएं पश्चिम में लाईबेरिया एवं गिनी से, उत्तर में माली एवं बुर्किना फासो से, पूर्व में घाना से एवं दक्षिण में गिनी की खाडी़ से मिलती है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "कोत दिव्वार" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कोत दिव्वार गणराज्य République de Côte d'Ivoire |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "एकता, अनुशासन और मेहनत" | ||||||
राष्ट्रगान: L'Abidjanaise | ||||||
राजधानी | यामूसोकुरो 6°51′N 5°18′W | |||||
सबसे बड़ा नगर | आबिदजान | |||||
राजभाषा(एँ) | फ्रांसीसी | |||||
निवासी | आईवोरियन | |||||
सरकार | गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | लारेंट बाग्बो | ||||
- | प्रधानमंत्री | गुईलाउमी सोरो | ||||
स्वतंत्रता फ्रांस से | ||||||
- | तारीख | ७ अगस्त १९६० | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 322,460 km2 (68वां) | ||||
- | जल (%) | 1.4 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2006 जनगणना | 17,654,843 (57वां) | ||||
- | 1988 जनगणना | 10,815,694 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2007 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | ₹२७,१९,८७,१४,९०,००० ($३२.८६ अरब) (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | ₹१४८९८८७०($१,८००) (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००७) | 0.432 निम्न · 166वां |
|||||
मुद्रा | पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रांक (XOF) | |||||
समय मण्डल | जीएमटी (यू॰टी॰सी॰+0) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | अवलोकन नहीं (यू॰टी॰सी॰+0) | ||||
दूरभाष कूट | 225 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .ci | |||||
अ इस तथ्य के लिए देश में एड्स के कारण होने वाली बड़ी संख्या में मौतों को ध्यान में रखा गया है। |
देश में लोकतंत्र है, लेकिन राष्ट्रपति के हाथों में अत्यधिक कार्यपालन शक्तियां निहित हैं। देश की राजधानी यामोसुकरो है और आधिकारिक भाषा फ्रांसीसी है। देश 19 क्षेत्रों और 58 विभागों में विभक्त है। कोत दिव्वार की अर्थव्यवस्था बाजारवाद पर आधारित है और कृषि पर अत्यधिक निर्भर है।