क्लाज़ एब्नेर
From Wikipedia, the free encyclopedia
क्लाज़ इब्नेर (Klaus Ebner), (जन्म: सन १९६४, वियना) ऑस्ट्रिया के एक प्रख्यात लेखक, निबंधकार, कवि, तथा अनुवादक हैं। वियना मे पले-बढ़े क्लाज़ ने छोटी आयु से ही लिखना शुरू कर दिया था। प्रमुख पत्रिकायों मे उनकी कहानियाँ सन् १९८० से ही प्रकाशित होनी शुरू हो गई थीं। सन् १९८० से क्लाज़ निबंध एवं सॉफ्टवेयर पर पुस्तकें लिख रहे हैं। इनकी रचनायें मुख्यत: जर्मन और कटालान भाषा मे लिखित हैं। आपने फ्रांसीसी एवं कटालान साहित्य को जर्मन भाषा में अनुवाद भी किया है। वे कई ऑस्ट्रियाई लेखक संगठनों के सदस्य है, जिसमे ग्रेज़र ऑटोरिनेन ऑटोरेंवरसामलुंग (Grazer Autorinnen Autorenversammlung) प्रमुख है। आपके निबंध मुख्यत: कटालान विषयों एवं यहूदी संस्कृति पर आधारित हैं। आपका पहला लघु-कथाओं का संग्रह सन् २००७ मे प्रकाशित हुआ था। सन् २००८ मे आपने अपनी पुस्तक होमीनाइड (Hominide) का प्रकाशन किया। क्लाज़ कई साहित्यिक पुरस्कारो से सम्मानित किये जा चुके हैं। इनमे युवा पुरस्कार अर्स्टर ऑस्टेरीशिस्षर जुगेंड्प्रीस (Erster Österreichischer Jugendpreis) (१९८२) प्रमुख है। ऑस्ट्रिया के विख्यात टिप्पनीकार वूल्फ़गैंग रैट्ज़ (Wolfgang Ratz), ने इब्नेर के लेखन की प्रशंसा की है। क्लाज़ इब्नेर अपने परिवार के साथ वियना में रहते हैं।