ट्रन राजवंश
From Wikipedia, the free encyclopedia
ट्रन राजवंश (Trần dynasty) वियतनाम का एक राजवंश था जो सन् १२२५ ई में शुरु हुआ और १४०० ई तक चला। इसका आरम्भ १२२५ में सम्राट ट्रन थाई टोंग (Trần Thái Tông) के राजसिंहासन प्राप्त होने के साथ हुआ जब उनके चाचा ट्रन थू दो (Trần Thủ Độ) ने ली राजवंश के अंतिम शासक, ८ वर्षीय रानी ली चियु होआंग (Lý Chiêu Hoàng), को गद्दी से हटा दिया। ट्रन राजाओं के काल में उत्तर से मंगोल साम्राज्य ने तीन बार वियतनाम पर आक्रमण किया और तीनों बार उन्हें वापस धकेल दिया गया। इसमें १२८८ का बाच दांग नदी का युद्ध (Battle of Bạch Đằng River) निर्णायक माना जाता है। १४०० में ५ वर्षीय ट्रन थेउ दे (Trần Thiếu Đế) सम्राट था और उसे अपने नाना हो कुइ लय (Hồ Quý Ly) को गद्दी देनी पड़ी, जिसके साथ ट्रन राजवंश का काल समाप्त हो गया।[1][2]
सामान्य तथ्य
ट्रन राजवंश Trần dynasty Nhà Trần / 陳朝 | |||||
राजशाही | |||||
| |||||
राजधानी | थांग लोंग (१२२५-१३९७) थांन्ह होआ (१३९७-१४००) | ||||
भाषाएँ | वियतनामी | ||||
धार्मिक समूह | बौद्ध धर्म (राजधर्म), ताओ धर्म, कुन्फ़्यूशियसी धर्म | ||||
शासन | पूर्ण बादशाही | ||||
सम्राट | |||||
- | १२२६-१२५८ | ट्रन थाई टोंग (प्रथम) | |||
- | १३९८-१४०० | ट्रन थेउ दे (अंतिम) | |||
ऐतिहासिक युग | मध्यकालीन | ||||
- | स्थापित | १२२५ | |||
- | ली राजवंश का तख़्तापलट | १४०० | |||
आज इन देशों का हिस्सा है: | साँचा:Country data वियतनाम | ||||
Warning: Value specified for "continent" does not comply |
बंद करें