ताम्र
एक धातु / From Wikipedia, the free encyclopedia
ताँबा या ताम्र (अंग्रेज़ी - Copper) एक भौतिक तत्त्व है। इसका संकेत Cu है। इसकी परमाणु संख्या 29 और परमाणु भार 63.5 है। यह एक तन्य धातु है जिसका प्रयोग विद्युत के चालक के रूप में प्रधानता से किया जाता है।
ताम्र / Copper रासायनिक तत्व | |
रासायनिक चिन्ह: | Cu |
परमाणु संख्या: | 29 |
रासायनिक शृंखला: | संक्रमण धातु |
आवर्त सारणी में स्थिति | |
अन्य भाषाओं में नाम: | Copper (अंग्रेज़ी), Медь (रूसी), 銅 (जापानी) |
मानव सभ्यता के इतिहास में तांबे का एक प्रमुख स्थान है क्योंकि प्राचीन काल में मानव द्वारा सबसे पहले प्रयुक्त धातुओं और मिश्रधातुओं में तांबा और कांसे (जो कि तांबे और टिन से मिलकर बनता है) का नाम आता है।