दून केम्ब्रिज स्कूल
From Wikipedia, the free encyclopedia
दून केंब्रिज स्कूल, देहरादून में स्थित एक निजी विद्यालय है और भारत के जाने माने विद्यालयों में से एक है। इस विद्यालय की स्थापना श्री डब्लू ची कश्यप द्वारा १९८२ में की गई थी और तबसे इस विद्यालय से पढ़कर निकले छात्र आगे चलकर विशिष्ट शिक्षाविद और जनाधिकारी, अभियन्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सफ़ल उद्यमी बनें हैं।
दून केंब्रिज विद्यालय (दून केंब्रिज स्कूल) | |
स्थापना | द्वारा: श्री डब्लू सी कश्यप, १९८२ में |
प्रधानाचार्य | श्री एच के छाबड़ा |
स्थिति | देहरादून, उत्तराखंड, भारत |
संबद्धता | इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एक्जामिनेशंस, नई दिल्ली |
विद्यार्थी | १,७०० |
प्रकार | निजी/स्वतंत्र विद्यालय |
मुखपृष्ठ | आधिकारिक वेबसाइट |
दून केंब्रिज स्कूल, देहरादून में किसी भी धर्म और जाति के लिए कोई भेदभाव नहीं है। इस विद्यालय में समाज के सभी वर्गों के बच्चों को प्रवेश मिलता है। यहाँ शिक्षा का माध्यम अंग्रेज़ी है। अभी यहाँ लगभग १,७०० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और विद्यालय परिसर बहुत बड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।