धर्मेन्द्र
भारतीय फिल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
धर्म सिंह देओल (जन्म 8 दिसंबर 1935), जिन्हें धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं वो लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सासंद रहे हैं।[1] धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के "ही-मैन" के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है।[2][3][4][5] 1997 में, उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। वह भारत की 15 वीं लोकसभा के सदस्य थे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2012 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।[6]
सामान्य तथ्य धर्मेन्द्र, उत्तरा धिकारी ...
धर्मेन्द्र | |
---|---|
पद बहाल 2004–09 | |
उत्तरा धिकारी | अर्जुन राम मेघवाल |
चुनाव-क्षेत्र | बीकानेर |
जन्म | 8 दिसम्बर 1935 (1935-12-08) (आयु 88) नसराली, पंजाब, भारत |
राष्ट्रीयता | भारत |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
निवास | मुंबई महाराष्ट्र |
व्यवसाय | अभिनेता, राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दू |
पुरस्कार/सम्मान | पद्म भूषण (2012) |
बंद करें