नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़
From Wikipedia, the free encyclopedia
उत्तर पश्चिम प्रदेश (अंग्रेज़ी: Northwest Territories) (NWT; फ्रांसीसी: les Territoires du Nord-Ouest, TNO; अथबास्कन भाषाएँ: डेनेडेह; ईनुइनाक़्तुन: नुनात्सिआक़; ईनुक्तितुत: ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ) कनाडा का एक प्रांत है। यहाँ की जनसंख्या सन २०११ में 41,462 थी। यह प्रांत उत्तरी कनाडा का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत है।[5][7] येलोनाइफ़ को 1967 में प्रांत की राजधानी घोषित किया गया।
नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ Territoires du Nord-Ouest (फ्रांसीसी भाषा) डेनेडेह (अथबास्कन भाषाएँ) नुनात्सिआक़ (ईनुइनाक़्तुन) ᓄᓇᑦᓯᐊᖅ (ईनुक्तितुत) हिंदी में उत्तरपश्चिम प्रान्त | |||||
| |||||
ध्येय: कोई आधिकारिक नहीं[1] | |||||
राजधानी | येलोनाइफ़ | ||||
---|---|---|---|---|---|
सबसे बड़ा नगर | येलोनाइफ़ | ||||
सबसे बड़ा महानगर | येलोनाइफ़ | ||||
आधिकारिक भाषा(एँ) | अंग्रेजी फ्राँसीसी चिपव्येन क्री Gwich’in ईन्विनाक्तुन ईनुक्तितुत ईनुविआलुक्तुन स्लेवी भाषा Tłı̨chǫ | ||||
क्षेत्रीयता | नॉर्थवेस्ट टेरिटोरियन[2] | ||||
सरकार | |||||
कमिस्नर | जॉर्ज टुकारो[3] | ||||
प्रीमीयर | बॉब मैक्ल्यॉड (गठबंधन सरकार) | ||||
संघीय प्रतिनिधित्व | कनाडियाई सन्सद में | ||||
हाउस सीटें | 1 | ||||
सीनेट सीटें | 1 | ||||
परिसंघ | जुलाई 15, 1870 (हडसन की बे कम्पनी ने कनाडा में शामिल किया।) (छठा) | ||||
क्षेत्रफल [4] | 3 स्थान | ||||
कुल | 1,346,106 कि॰मी2 (519,734 वर्ग मील) | ||||
भूमि | 1,183,085 कि॰मी2 (456,792 वर्ग मील) | ||||
जल (%) | 163,021 कि॰मी2 (62,943 वर्ग मील) (13.5%) | ||||
जनसंख्या | 11 स्थान | ||||
कुल (2011) | 41462 | ||||
घनत्व | 0.0[5]/किमी2 (0/वर्ग मील) | ||||
जीडीपी | 11th स्थान | ||||
कुल (2011) | C$4.791 billion[6] | ||||
प्रति व्यक्ति | C$108,394 (पहला) | ||||
संक्षेपण | |||||
डाक | NT | ||||
ISO 3166-2 | CA-NT | ||||
समय मण्डल | UTC-7 | ||||
डाक कोड उपसर्ग | X0, X1 (येलोनाइफ़) | ||||
फूल | पर्वतीय अवेन्स | ||||
वृक्ष | लैरिक्स लैरीसीना | ||||
पक्षी | गिरफैल्कन | ||||
जालस्थल | www.gov.nt.ca | ||||
रैंकिंग में सभी प्रान्त और क्षेत्र सम्मिलित हैं |
उत्तर पश्चिम प्रदेश जो कि पुराने उत्तर पश्चिम प्रदेश का एक हिस्सा था १५ जुलाई १८७० को कनाडियाई महासंघ में शामिल हुआ लेकिन इसके वर्तमान सीमाएँ १ अप्रैल १९९९ को बनीं जब प्रदेश को काटकर पूर्व में नुनावुत बनाया गया। [8][9] जबकि नुनावुत अधिकांशत: आर्कटिक की ठंड की चपेट में रहता है उत्तरपश्चिमी प्रदेश की जलवायु अपेक्षाकृत थोड़ी गर्म है। यहाँ अधिकतर स्थानों पर ताइगा पाई जाती है और इसके अधिकतर उत्तरी क्षेत्र कनाडियाई आर्कटिक द्वीपसमूह का हिस्सा हैं।
उत्तरपश्चिमी प्रदेश की सीमा कनाडा के दो अन्य प्रांतों पूर्व में नुनावुत, पश्चिम में युकॉन, दक्षिण में ब्रिटिश कोलम्बिया, अल्बर्टा और सैस्कैचवैन से लगती है।