पीर पंजाल रेल सुरंग
भारत मे रेलवे सुरन्ग / From Wikipedia, the free encyclopedia
पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई। यह सुरंग ऑस्ट्रिया की भूगर्भीय तकनीक एवं मृदा विज्ञान से बनी भारत की पहली सुरंग है।पीर पंजाल लंबाई के आधार पर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है।[1][2]
सामान्य तथ्य अवलोकन, लाइन ...
अवलोकन | |
---|---|
लाइन | जम्मू तवी - उधमपुर - श्रीनगर - बारामूला रेल लिंक |
स्थान | जम्मू और कश्मीर भारत |
स्थिति | चालू |
आरम्भ | बनिहाल |
अन्त | हिल्लर शाहाबाद |
संचालन | |
चलित | जून 2013 |
स्वामी | भारतीय रेल |
संचालक | भारतीय रेल |
यातायात | रेल |
तकनीकी | |
लाइन लम्बाई | 11.21 कि॰मी॰ (36,800 फीट) |
पटरी संख्या | एक पटरी |
गेज | 1,676 mm (5 ft 6 in) (ब्रॉड गेज) |
संचलन गति | 75 किमी/घंटा (47 मील/घंटा) तक |
बंद करें