फल्गू नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
फल्गू नदी (अंग्रेज़ी: Phalgu river) भारत के बिहार राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह गया के पवित्र नगर से गुज़रती है और इस नदी का हिन्दू व बौद्ध धर्मों में महत्व है। भगवान विष्णु का विष्णुपद मन्दिर इसके किनारे खड़ा है। यह नदी गया के समीप लीलाजन नदी और मोहाना नदी के संगम से आरम्भ होती है और इसकी धाराएँ अंत में पुनपुन नदी में विलय हो जाती हैं, जो स्वयं गंगा नदी की एक उपनदी है।
सामान्य तथ्य फल्गू नदी Phalgu River, स्थान ...
फल्गू नदी Phalgu River | |
---|---|
गया, बिहार में फल्गू नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | बिहार |
नगर | गया |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | लीलाजन नदी और मोहाना नदी का संगम |
• स्थान | गया के समीप |
• निर्देशांक | 24°43′41″N 85°00′47″E |
नदीमुख | पुनपुन नदी |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें