बंगाल/बांग्ला (बांग्ला: বঙ্গ बंग, বাংলা बंगला, বঙ্গদেশ बंगदेश, संस्कृत: अङ्ग, वङ्ग) पुर्वी भारत पुर्वीभारतीय उपमहाद्वीप का एक वृहत् क्षेत्र है। वर्तमान मे बङ्ग-भङ्ग(अखण्ड बंगाल विभाजन) के बाद बंगाल दो हिस्सों में बट गया, पूर्वी हिस्सा पूर्वी बांग्लादेश एवं पश्चिमी हिस्सा पश्चिम बंगाल। बाद में पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश और भारतीय संघीय प्रजातन्त्र का अंगभूत राज्य पश्चिम बंगाल के बीच में सहभाजी है, यद्यपि पहले बंगाली राज्य (स्थानीय राज्य का ढंग और ब्रिटिश के समय में) के कुछ क्षेत्र अब पड़ोसी भारतीय राज्य बिहार, त्रिपुरा और उड़ीसा में आते है। बंगाल में बहुमत में बंगाली लोग रहते हैं। इनकी मातृभाषा बांग्ला है।

वङ्गाल(बंगाल)
বঙ্গ

अखण्ड वङ्ग क्षेत्र का मानचित्र: वर्तमान पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बांग्लादेश
सबसे बड़ा शहर कोलकाता
23.34°N 88.22°E / 23.34; 88.22

ढाका
23.42°N 90.22°E / 23.42; 90.22

राजभाषा बांग्ला
क्षेत्रफल 45,110 किमी² 
जनसंख्या (2001) 209,468,404[1][2]
घनत्व 951.3/km²[1][2]
बल मृत्यु दर 55.91%[3][4]
जालपृष्ठ wbgov.com और bangladesh.gov.bd

इतिहास

प्राचीन काल में बंगाल मगध तथा अंग महाजनपद प्रदेशों का अंग था। मध्यकाल में दिल्ली सल्तनत के अधीन रहा तथा बाद में नबाबों के हाथ चला गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बंगाल क्रांतिकारी गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र रहा था।

भूगोल

आधुनिक बांग्लादेश का दक्षिणी क्षेत्र बहुत ही निम्न ऊंचाई पर स्थित समतल मैदान (डेल्टा) है। गंगा, ब्रह्मपुत्र प्रमुख नदियां हैं जिनकी संयुक्त धारा से बना डेल्टा सुन्दरवन, विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। बंगाल का उत्तरी भाग हिमालय की तराई में बसा है जबकि पश्चिमी भाग छोटानागपुर के पठार का अंग है।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.