बेलीज़ नगर
बेलीज़ का सबसे बड़ा शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
बेलीज़ नगर, बेलीज़ का का सबसे बड़ा और प्रमुख नगर है। यह कभी पूर्व ब्रिटिश होंडुरास की राजधानी हुआ करती थी। 2010 की जनगणना के अनुसार, बेलीज नगर की जनसंख्या 57,199 है।[2] यह हॉलॉयर क्रीक के मुहाने पर स्थित है, जो बेलीज नदी की एक सहायक नदी है। बेलीज नदी, बेलीज़ नगर से 5 मील की दूरी पर फिलिप सोल्डसन राजमार्ग के पास कैरिबियन समुद्र पर मिल जाती है। नगर में देश का प्रमुख बंदरगाह स्थित है, और यह देश का वित्तीय और औद्योगिक केंद्र है। कई क्रूज जहाज जिसमें पर्यटन जहाज भी सम्मलित है, बंदरगाह में आकर रूकते है। 31 अक्टूबर 1961 को आये हैटी तूफान ने इस शहर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था। तब यह ब्रिटिश होन्डुरस की राजधानी हुआ करती थी, बाद में 1970 में बेल्मोपान को देश की नई राजधानी बना दिया गया।[5]
सामान्य तथ्य बेलीज़ शहर, देश ...
बेलीज़ शहर | ||
---|---|---|
शहर | ||
सिटी ऑफ बेलीज़ | ||
शीर्ष से बाएं से दाएं: सेंट जॉन कैथेड्रल, राजभवन, कैरिकॉम फ्लैग स्मारक, ब्लिस इंस्टीट्यूट, बेलीज़ शहर का हवाई दृश्य, प्रिंसेस होटल और कैसीनो, सेंट्रल बैंक ऑफ बेलीज़, उच्च न्यायालय भवन और स्विंग ब्रिज | ||
| ||
उपनाम: पुरानी राजधानी, बेलीज़ | ||
देश | बेलीज़ | |
जिला | बेलीज़ | |
स्थापित | 1638[1] | |
शासन | ||
• बेलीज़ शहर के महापौर | डैरेल ब्रैडली (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) | |
क्षेत्र | 35.667 किमी2 (13.771 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 0 मी (0 फीट) | |
जनसंख्या (2010)[2] | ||
• कुल | 57,169 | |
• अनुमान (2016)[3][4] | 61,762 | |
• घनत्व | 1,600 किमी2 (4,200 वर्गमील) | |
समय मण्डल | केंद्रीय (यूटीसी-6) | |
वेबसाइट | सिटी काउंसिल वेबसाइट |
बंद करें