महाराष्ट्र
पश्चिमी भारत का राज्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है जो दो शब्दों द्वारा मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश। यह नाम यहाँ के संतों की देन है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है।
महाराष्ट्र | ||
---|---|---|
राज्य | ||
ऊपर से, बाएं से दाएं: पश्चिमी घाट में स्थित प्रतापगढ़ दुर्ग (महाबलेश्वर के पास), छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन, अजंता की गुफाओं में अवलोकितेश्वर का चित्र, एलोरा की गुफाओं में कैलास मन्दिर, गेटवे ऑफ़ इन्डिया, एलीफेंटा की गुफाओं में त्रिमूर्ति की प्रतिमा, पुणे में शनिवार वाड़ा किला, और नान्देड में हजूर साहिब। | ||
| ||
ध्येय: प्रतिपदा के चंद्र के अनुसार बढनेवाला और पुरे विश्व को वंदनीय रहनेवाला ये महाराष्ट्र राज्य लोगों के कल्याण के लिये है।| | ||
निर्देशांक (मुंबई): 18.97°N 72.820°E / 18.97; 72.820 | ||
देश | भारत | |
गठन | १ मई १९६०^ (महाराष्ट्र दिवस) | |
राजधानियाँ | मुंबई नागपुर (शीत कालीन)[1] | |
ज़िले | : कुल 36 | |
शासन | ||
• सभा | महाराष्ट्र सरकार | |
• राज्यपाल | रमेश बैस | |
• मुख्यमंत्री | एकनाथ शिंदे | |
• उपमुख्यमंत्री | देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार | |
• विधायिका | द्विसदनात्मक विधान परिषद 78 विधान सभा 288 | |
क्षेत्र | 307713 किमी2 (1,18,809 वर्गमील) | |
क्षेत्र दर्जा | तीसरा | |
जनसंख्या (2011)[2] | ||
• कुल | 11,23,72,972 | |
• दर्जा | दूसरा | |
• घनत्व | 370 किमी2 (950 वर्गमील) | |
वासीनाम | महाराष्ट्रीय मराठी | |
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) (2017–18)[3] | ||
• कुल | ||
• प्रति व्यक्ति | ₹1,76,102 (US$2,571.09) | |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+05:30) | |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-MH | |
वाहन पंजीकरण | MH | |
राजभाषा | मराठी[4][5] | |
मानव विकास सूचकांक(HDI) (2017) | 0.695[6] (मध्यम) · नौवां | |
साक्षरता (2011) | 82.34%[7] | |
लिंगानुपात (2011) | 929 ♀/1000 ♂[7] | |
वेबसाइट | Maharashtra.gov.in | |
†"बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960" द्वारा बॉम्बे राज्य को विभाजित कर महाराष्ट्र और गुजरात नामक दो राज्यों का गठन किया गया था।[8] †† उभय-निष्ठ उच्च न्यायालय |
महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी भाषा ज्यादा बोली जाती है। मुंबई, अहमदनगर, पुणे, छत्रपती संभाजीनगर, भोकरदन,सांगली,कोल्हापूर, नाशिक, नागपुर, ठाणे, शिर्डी, मालेगांव, सोलापुर, अकोला, लातुर, धाराशिव, अमरावती और नांदेड महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं!