रॉबर्ट फ्रॉस्ट
अमेरिकी कवि / From Wikipedia, the free encyclopedia
रॉबर्ट ली फ़्रॉस्ट (२६ मार्च १८७४ - २९ जनवरी १९६३) एक अमेरिकी कवि थे। उनकी रचनाएँ अमेरिका में प्रकाशित होने से पहले इंग्लैंड में प्रकाशित हो चुकी थीं। ग्रामीण जीवन के यथार्थपूर्ण चित्रण और अमेरिकी देशज भाषा पर अधिकार के कारण से उन्हें साहित्य जगत में बहुत सम्मान मिला। उनकी गिनती बीसवीं सदी के लोकप्रिय और समीक्षकों द्वारा सम्मानित कवि के रूप में की जाती है। फ़्रॉस्ट को उनके लेखन के लिए ढेर सारे सम्मान मिले। सिर्फ कविता लेखन के लिए ही फ़्रॉस्ट को चार बार पुलित्सर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[2]
सामान्य तथ्य रॉबर्ट फ़्रॉस्ट, जन्म ...
रॉबर्ट फ़्रॉस्ट | |
---|---|
जन्म | रॉबर्ट ली फ्रॉस्ट 26 मार्च 1874 सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया,संयुक्त राज्य अमेरिका |
मौत | जनवरी 29, 1963(1963-01-29) (उम्र 88) बोस्टन, मेसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका |
पेशा | कवि, नाटककार |
उच्च शिक्षा | हार्वर्ड विश्वविद्यालय (डिग्री नहीं) |
उल्लेखनीय कामs | ए ब्वाॉयज विल, नॉर्थ ऑफ बोस्टन[1] |
खिताब | कविता के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार |
जीवनसाथी | Elinor Miriam White (1895 – 1938) |
बच्चे |
|
हस्ताक्षर |
बंद करें
फ़्रॉस्ट ने प्रायः 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में न्यू इंग्लैंड में ग्रामीण जीवन के परिस्थितियों के बारे में लिखा, उनका उपयोग जटिल सामाजिक और दार्शनिक विषयों की जांच करने के लिए किया।