रोज़िड
From Wikipedia, the free encyclopedia
रोज़िड (Rosid) सपुष्पक पौधों (यानि फूल देने वाले पौधों) का एक बड़ा क्लेड परिवार है, जिसमें ७०,००० से अधिक जातियाँ आती हैं। सारे फूलने वाले पौधों की जातियों में से एक-चौथाई इसी क्लेड की सदस्य हैं। रोज़िड क्लेड को अलग-अलग जीववैज्ञानिकों की मतानुसार १६ से २० गणों में विभाजित किया जाता है।[1]
सामान्य तथ्य रोज़िड, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
रोज़िड | |
---|---|
हैदराबाद में युफ़ोरबिया हेटेरोफ़िला (Euphorbia heterophylla) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | सपुष्पक (Angiosperms) |
अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
अश्रेणीत: | रोज़िड (Rosids) |
गण | |
१६ से २० गणों में विभाजित |
बंद करें
रोज़िड और ऐस्टरिड सारे युडिकॉट (दो बीजपत्रों वाले फूलदार पौधे) के परिवार के दो सबसे बड़े क्लेड हैं और इन दोनों में हज़ारों सदस्य जातियाँ आती हैं।[2] क्रम-विकास (इवोल्यूशन) की दृष्टि से अनुवांशिकी (जेनेटिक) अनुसन्धान से पता चला है कि रोज़िड और ऐस्टरिड के दो परिवार एक ही सांझे पूर्वज से लगभग १० करोड़ वर्ष पूर्व विकसित होकर अलग हुए थे।[3]