सेरी मेनांती
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेरी मेनांती (Seri Menanti) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान नामक राज्य में स्थित एक शहर है। यह उस राज्य के पारम्परिक राजघराने की राजधानी भी है, हालांकि नेगेरी सेमबिलान की वास्तविक प्रशासनिक राजधानी सेरेम्बन है, जो एक भिन्न शहर है।[1] मलेशिया के अधिकतर राज्यों में "सुल्तान" राज्य का औपचारिक (बिना प्रशासनिक शक्तियों वाला) संवैधानिक राजाध्यक्ष होता है, लेकिन नेगेरी सेमबिलान में सुल्तान की बजाए यामतुआन बेसर नामक राजाध्यक्ष है। नेगेरी सेमबिलान के यामतुआन बेसर का महल सेरी मेनांती में ही है और इसे "इस्ताना बेसर" कहा जाता है ("इस्ताना" या "अस्ताना" मलय भाषा में संस्कृत के "स्थान" शब्द का रूप है)।[2]