सेलुलॉइड
From Wikipedia, the free encyclopedia
सेलुलॉइड (Celluloid) रासायनिक यौगिकों के एक वर्ग का व्यापारिक नाम है जो नाइट्रो सेलुलोजस और कपूर का मिश्रण है पर मिश्रण की तरह यह व्यवहार नहीं करता। यह एक रासायनिक यौगिक की तरह व्यवहार करता है। इसके अवयवों को भौतिक साधनों द्वारा पृथक करना सरल नहीं है। सेलुलाइड में कुछ रंजक (dyes) तथा अन्य चीजें भी मिलाई जातीं हैं। प्रायः माना जाता है कि सेलुलाइड प्रथम थर्मोप्लास्टिक था। सबसे पहले इसका निर्माण १८६२ में 'पार्केसाइन' (Parkesine) के रूप में किया गया था। उसके बाद १८६९ में 'जाइलोनाइट' (Xylonite) बनाया गया। १८७० में इसे ही 'सेलुलाइड' के नाम से पंजीकृत किया गया।
सेलुलाइड की विशेषता है कि इसे आसानी से मोल्ड किया जा सकता है और वांछित आकार दिया जा सकता है। यह पहला पदार्थ था जिसने हाथी दाँत (ivory) का स्थान लिया। यह अन्यन्त ज्वलनशील है और सरलता से अपघटित (decompose) हो जाता है। इस कारण अब इसका अधिक उपयोग नहीं किया जाता। आजकल इसका उपयोग तेबल टेनिस की गेंद आदि बनाने के काम आता है।