असमिया साहित्य
असमिया भाषा में साहित्य / From Wikipedia, the free encyclopedia
यद्यपि असमिया भाषा की उत्पत्ति १७वीं शताब्दी से मानी जाती है किंतु साहित्यिक अभिरुचियों का प्रदर्शन १३वीं शताब्दी में कंदलि के द्रोण पर्व (महाभारत) तथा कंदलि के रामायण से प्रारंभ हुआ। वैष्णवी आंदोलन ने प्रांतीय साहित्य को बल दिया। शंकर देव (१४४९-१५६८) ने अपनी लंबी जीवन-यात्रा में इस आंदोलन को स्वरचित काव्य, नाट्य व गीतों से जीवित रखा।
असमिया के शिष्ट और लिखित साहित्य का इतिहास पाँच कालों में विभक्त किया जाता है:
- (१) वैष्णवपूर्वकाल : 1200-1449 ई.
- (2) वैष्णवकाल : 1449-1650 ई.
- (3) गद्य, बुरंजी काल : 1650-1926 ई.
- (4) आधुनिक काल : 1926-1947 ई.
- (5) स्वाधीनतोत्तर काल : 1947 ई.