जलियाँवाला बाग़
From Wikipedia, the free encyclopedia
जलियाँवाला बाग अमृतसर के स्वर्ण मन्दिर के पास का एक छोटा सा बगीचा है जहाँ 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के नेतृत्व में अंग्रेज़ी फौज ने गोलियां चला के निहत्थे, शान्त बूढ़ों, महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों को मार डाला था और हजारों लोगों को घायल कर दिया था। यदि किसी एक घटना ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम पर सबसे अधिक प्रभाव डाला था, तो वह घटना यह जघन्य हत्याकाण्ड ही था। इसी घटना की याद में यहाँ पर स्मारक बना हुआ है।
सामान्य तथ्य जलियाँवाला बाग, निर्देशांक ...
जलियाँवाला बाग | |
---|---|
जलियाँवाला बाग में स्मारक | |
निर्देशांक | 31.64°N 74.86°E / 31.64; 74.86 |
स्थिति | अमृतसर |
समर्पित | 1919 में हुए नरसंहार के शहीद |
बंद करें