फ़तेहपुर सीकरी
मानव बस्ती / From Wikipedia, the free encyclopedia
फतेहपुर सीकरी (उर्दू: فتحپور سیکری), एक नगर है जो कि मुगल सम्राट अकबर ने सन् 1571 में बसाया था। वर्तमान में यह आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। यह यहाँ के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही फिर इसे खाली कर दिया गया, शायद पानी की कमी के कारण। यह सिकरवार राजपूत राजा की रियासत थी जो बाद में इसके आसपास खेरागढ़ और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बस गए। फतेहपुर सीकरी मुसलिम वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है। फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्का की मस्जिद की नकल है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प से लिए गए हैं। मस्जिद का प्रवेश द्वार ५४ मीटर ऊँचा बुलंद दरवाजा है जिसका निर्माण १५७३ ई० में किया गया था। मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह है जहाँ नि:संतान महिलाएँ दुआ मांगने आती हैं।
फतेहपुर सीकरी | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
देश | भारत |
प्रकार | सांस्कृतिक |
मानदंड | ii, iii, iv |
सन्दर्भ | 255https://books.google.co.in/books?id=0QeNYCbxMrgC&pg=PA314&dq=Sikarwar+rajput&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&sa=X&ved=2ahUKEwiq58Hgg-6EAxWioGMGHTylCPwQ6wF6BAgKEAU#v=onepage&q=Sikarwar%20rajput&f=false |
युनेस्को क्षेत्र | एशिया-प्रशांत |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | ESTABLISHED 815 AD - 1527 SAKARWAR (दसवाँ सत्र) |
आंख मिचौली, दीवान-ए-खास, बुलंद दरवाजा, पांच महल, ख्वाबगाह, जौधा बाई का महल,शेख सलीम चिश्ती के पुत्र की दरगाह, शाही मसजिद, अनूप तालाब फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारक हैं।
विजयपुर सीकरी के सिकरवार शासकों की वंशावली"
राजा स्वरूपदेवजी
राजा अतुलदेवजी
राजा कामदेवजी प्रथम
राजा सोमदेवजी
राजा भाणुदेवजी
राजा परमदेवजी
राजा सहदेवजी
राजा अमर्षदेवजी
राजा चंद्रराज (810ई.-- 842ई.)
राजा सुदर्शनदेवजी (842ई. -- 885ई.)
राजा कर्णदेव (885ई. -- 926ई.)
राजा कुमारदेव (926ई. -- 977ई.)
राजा जयंतदेव (977ई. -- 1014ई.)
राजा केशवदेव (1014ई. -- 1051ई.)
राजा हर्षदेव (1051ई. -- 1088ई.)
राजा शंकरदेव (1088ई. -- 1130ई.) - (1088 ई. -1120 विजयदेव सिकरवार राजा खेदगर आगरा)
राजा अनंगदेव (1130ई. -- 1162ई.)
राजा गोविन्ददेव (1162ई. -- 1193ई.)
राजा सोमेश्वर (1193ई.-- 1227ई.) -(शिखरदेव कुंवर खेडगहर)
राजा सालिकदेव (1227ई. -- 1260ई.)
राजा गांगादेव (1260ई.-- 1298ई.)
राजा मंगलदेव (1298ई. -- 1324ई.)
राजा सुअम्बरदेव (1324ई. -- 1358ई.) (राजा अख्यापाल 1346 सरसेनी स्थापना) पहाड़घर
राजा दर्शनदेव (1358ई -- 1402ई.)
राजा कार्तिकदेव (1402ई. -- 1431ई.)
राजा अनूपदेव (1431ई. -- 1465ई.)
राजा किशनदेव (1465ई.-- 1470ई.)
राजा जयराजदेव (1470ई. -- 1504ई.)
राजा कामदेव द्वितीय (1504ई. -- 1534ई.)
धान देव सिकरवार (1530 -1550 ई.)