यमुना नदी
"यमुना भारत की एक महत्वपूर्ण नदी---" वृजमंडल की आधार ओ यमुना महारानी" / From Wikipedia, the free encyclopedia
दुनिया के प्रमुख शहरो की तरह नई दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा है। यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री ([उत्तरकाशी] से ३० किमी उत्तर, गढ़वाल में) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (प्रयागराज) में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्धु, बेतवा और केन उल्लेखनीय हैं। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, कालपी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है। प्रयाग में यमुना एक विशाल नदी के रूप में प्रस्तुत होती है और वहाँ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले के नीचे गंगा में मिल जाती है। ब्रज की संस्कृति में यमुना का महत्वपूर्ण स्थान है। yamuna Nadi Bharat ki sabse badi sahayak Nadi hai.
सामान्य तथ्य देश, राज्य ...
यमुना | |
नदी | |
देश | भारत |
---|---|
राज्य | उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, हरियाणा |
उपनदियाँ | |
- बाएँ | टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा |
- दाएँ | चम्बल, बेतवा, केन, सिंध |
शहर | दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, कालपी, प्रयागराज |
स्रोत | यमुनोत्री |
- स्थान | बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखण्ड, भारत |
- ऊँचाई | 3,293 मी. (10,804 फीट) |
- निर्देशांक | 31°01′0.12″N 78°27′0″E |
मुहाना | त्रिवेणी संगम |
- स्थान | प्रयागराज, भारत |
- ऊँचाई | 98 मी. (322 फीट) |
- निर्देशांक | 25°30′N 81°53′E |
लंबाई | 1,436 कि.मी. (892 मील) |
जलसम्भर | 36,622 कि.मी.² (14,140 वर्ग मील) |
जिन नदियों या धाराओं का पानी लेती है - यमुना का अपवाह क्षेत्र
|
बंद करें