लाहौर का किला
From Wikipedia, the free encyclopedia
लाहौर के उत्तर-पश्चिम किनारे में स्थित यह किला यहां का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। किले के भीतर शीश महल, आलमगीर गेट, नौलखा पेवेलियन और मोती मस्जिद देखी जा सकती है। यह किला 1400 फीट लंबा और 1115 फीट चौड़ा है। यूनेस्को ने 1981 में इसे विश्वदाय धरोहरों सूची में शामिल किया है। माना जाता है कि इस किले को 1560 ई. में अकबर ने बनवाया था। आलमगीर दरवाजे से किले में प्रवेश किया जाता है जिसे 1618 में जहांगीर ने बनवाया था। दीवाने आम और दीवाने खास किले के मुख्य आकर्षण हैं।
सामान्य तथ्य लाहौर का किला और शालीमार उद्यान, देश ...
लाहौर का किला और शालीमार उद्यान | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
देश | पाकिस्तान |
प्रकार | सांस्कृतिक |
मानदंड | i, ii, iii |
सन्दर्भ | 171 |
युनेस्को क्षेत्र | एशिया-प्रशांत |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | 1981 (5th सत्र) |
संकटग्रस्त | 2000- |
बंद करें