लोकसभा अध्यक्ष
लोक सभा के सभापति / From Wikipedia, the free encyclopedia
लोकसभा अध्यक्ष, भारतीय संसद के निम्नसदन, लोकसभा का सभापति एवं अधिष्ठाता होता है। उसकी भूमिका वेस्टमिंस्टर प्रणाली पर आधारित किसी भी अन्य शासन-व्यवस्था के वैधायिकीय सभापति के सामान होती है। उसका निर्वाचन लोकसभा चुनावों के बाद, लोकसभा की प्रथम बैठक में ही कर लिया जाता है। वह संसद के सदस्यों में से ही पाँच साल के लिए चुना जाता है। उससे अपेक्षा की जाती है कि वह अपने राजनितिक दल से इस्तीफा दे दे, ताकि कार्यवाही में निष्पक्षता बनी रहे। वर्त्तमान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला है, जोकि अपनी पूर्वाधिकारी, सुमित्रा महाजन के बाद, इस पद पर आसीन हैं। यह १७वी लोकसभा के अध्यक्ष है
सामान्य तथ्य अध्यक्ष (लोकसभा अध्यक्ष / स्पीकर), लोकसभा, शैली ...
अध्यक्ष (लोकसभा अध्यक्ष / स्पीकर), लोकसभा | |
---|---|
शैली | माननीय(औपचारिक) सभापति महोदया/महोदय(मौखिक) |
नियुक्तिकर्ता | लोकसभा के सांसदगण |
अवधि काल | लोकसभा के कार्यकाल तक (अधिकतम ५ वर्ष) |
उद्घाटक धारक | गणेश वासुदेव मावलंकर |
गठन | 17 अप्रैल 1952 प्रथम बैठक - 13 मई 1952 |
उपाधिकारी | लोकसभा उपाध्यक्ष |
वेबसाइट | Speaker's Official Website |
बंद करें