विकिपीडिया:प्रबन्धक
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रबन्धक (अंग्रेज़ी:Administrators) जिन्हें एड्मिन्स या सिस्ऑप्स (सिस्टम चलाने वाला) भी कहा जाता है, विकिपीडिया के वह सम्पादक सदस्य हैं जिन्हें विकिपीडिया प्रणाली के कुछ आवश्यक और अप्रतिबन्धित औज़ारों या विशेष आदेशों को काम में लेने की अनुमति होती है। जैसे कि प्रबन्धक किसी लेख या पृष्ठ को मिटा सकते हैं, अन्य सदस्यों को प्रतिबन्धित कर सकते है इत्यादि।
नोट: यह पृष्ठ हिन्दी विकिपीडिया पर प्रबन्धक अधिकार एवं इस पद के लिए आवश्यक मापदंडों के बारे में जानकारी देता है। अगर आप स्वयं को या किसी अन्य सदस्य को प्रबंधक पद के लिए मनोनीत करना चाहते हैं तो इस पृष्ठ पर जाएँ। यदि आप किसी प्रबन्धकीय कार्य हेतु प्रबन्धकों का ध्यानाकर्षण चाहते हैं तो सूचनापट पर लिखें। |
प्रबन्धक पूर्णतः स्वयंसेवक होते हैं अर्थात विकिमीडिया संस्था के कर्मचारी नहीं होते। उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करना अनिवार्य या बाध्यकारी नहीं है। ध्यातव्य है कि वे इनका उपयोग किसी ऐसे विवाद में नहीं कर सकते जिसमें/जिनमें वे स्वयं सम्मिलित हों।
हिन्दी विकिपीडिया पर वर्तमान समय में 6 प्रबन्धक हैं।