विकिपीडिया:विकिपीडिया आपके आसपास 2016
From Wikipedia, the free encyclopedia
15 जनवरी 2016 को विकिपीडिया की स्थापना के 15 साल पूरे हो रहे हैं। इसी के सन्दर्भ में विभिन्न भाषाओं से सम्बंधित विकीपीडियाओं पर अलग अलग रूप से वर्षगाँठ मनाए जा रहे हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर यह एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा रहा है कि 12 से 17 जनवरी के बीच माननीय सदस्य अपने शहर, गाँव, मोहल्ले से सम्बंध में या उल्लेखनीय स्मार्कों, संस्थाओं आदि के सम्बंध में लेख लिखें (अगर न हो तो), सुधारें, लेखों में नई उल्लेखनीय बातों को सम्मिलित करें (अगर पहले से लेख मौजूद हो तो)। उस के अलावा चूँकि चित्रों का लेना चूँकि अब कैमरा और मोबाईल से एक साधारण बात हो चुकी है, इसलिए सदस्य अपने लेखों से सम्बंधित चित्र विकिमीडया कॉमन्ज़ पर अपलोड भी कर सकते हैं। इन चित्रों को वे स्वयं प्रयोग में ला सकते हैं या उन चित्रों का बाद में कोई और सदस्य की ओर से इस्तेमाल किया जा सकता है। सदस्य वर्तमान रूप से कॉमन्ज़ पर मौजूद चित्रों को भी प्रयोग में ला सकते हैं।