अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित योग दिवस / From Wikipedia, the free encyclopedia
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है।[1]
सामान्य तथ्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आधिकारिक नाम ...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | |
---|---|
आधिकारिक नाम | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस |
अन्य नाम | योग दिवस, विश्व योग दिवस |
अनुयायी | विश्वभर |
प्रकार | संयुक्त राष्ट्र |
उत्सव | योग, ध्यान, सामूहिक मन्थन, विचार-विमर्श, सांस्कृतिक आयोजन |
तिथि | 21 जून |
आवृत्ति | वार्षिक |
प्रथम बार | 21 जून 2015 |
बंद करें