सतना ज़िला
भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
सतना जिला मध्य प्रदेश का एक जिला है। इसका मुख्यालय सतना में स्थित है। यह जिला रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। मुख्यालय के शहर के नाम पर सतना जिले का नाम रखा गया। इसकी सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला तथा बांदा जिला से लगी हुई है। जिले की पूर्वी सीमा रीवा जिले की त्यौंथर, सिरमौर और हुजूर तहसील से तथा सीधी जिले की गोपदबनास तहसील से लगी हुई है। जिले की सम्पूर्ण पश्चिम सीमा पन्ना जिले तथा दक्षिणी सीमा कटनी जिले की मुरवारा तथा उमरिया जिले की बांधवगढ़ तहसील और शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील से लगी हुई है। सतना जिला विंध्य पठार के लगभग १०,००० से ११,००० फीट की ऊचाई पर स्थित है। जिले का दक्षिणी भाग नागोद तहसील के २४ डि. ३०’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है जहां ऊंची-नीची पहाड़ियां है। तहसील का दक्षिणी भाग ८०० फीट की ऊंचाई पकरस्थित है।
सामान्य तथ्य
सतना जिला | |
— जिला — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश |
मुख्यालय | सतना
|
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 395 मीटर (1,296 फी॰) |
बंद करें