सीरियन पाउंड
From Wikipedia, the free encyclopedia
सीरियन पाउंड : Syrian pound (अरबी: الليرة السورية सीरियन पाउंड सीरिया की आधिकारिक मुद्रा है, यह सौ पियास्त्रे से विभाजित है, लेकिन मुद्रा स्फीति की वजह से यह चलन से बाहर है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले ओटोमन लीरा इस्तेमाल किया जाता था। ओटोमन साम्राज्य के पतन के बाद 1918 में मिस्री पाउंड का चलन शुरू हो गया। सीरिया और लेबनान पर फ्रांस के नियंत्रण के बाद दोनों देशों के लिए एक नई मुद्रा सीरियन पाउंड जारी किया गया, जो फ्रांसीसी फ्रेंक से जुड़ा हुआ था। लेकिन लेबनान ने 1924 से स्वयं के सिक्के और 1925 से स्वयं के बैंकनोट जारी किए। 1939 में लेबनान की मुद्रा आधिकारिक तौर पर सीरिया की मुद्रा से अलग हो गई।
सामान्य तथ्य आईएसओ 4217 कोड, मुद्रास्फीति ...
सीरियन पाउंड الليرة السورية (अरबी) | |
आईएसओ 4217 कोड | SYP |
---|---|
सीरिया | |
मुद्रास्फीति | 59.1% |
स्रोत | [https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/fields/2092.html The World Factbook |
उप इकाई | |
1⁄100 | पियास्त्रे |
सिक्के | 1, 2, 5, 10, 25 पाउंड |
बैंकनोट | 50, 100, 200, 500, 1000 पाउंड |
केन्द्रीय बैंक | सेंटर बैँक ऑफ सीरिया |
वेबसाइट | [http://Banque Centrale Syria Banque Centrale Syria] |
बंद करें