अकाल तख़्त
अमृतसर, पंजाब, भारत में स्थित सिख तख़्त / From Wikipedia, the free encyclopedia
अकाल तख़्त (पंजाबी भाषा: ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ, शाब्दिक अर्थ: काल से रहत परमात्मा का सिंहासन)[1] सिखों के पांच तख़्तों में से एक है। यह हरिमन्दिर साहिब परिसर अमृतसर, पंजाब, भारत में स्थित है, और नई दिल्ली के उत्तर पश्चिम से लगभग 470 किमी की दूरी पर स्थित है।
सामान्य तथ्य अकाल तख़्त The Akal Takht ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ, सामान्य विवरण ...
अकाल तख़्त The Akal Takht ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ | |
---|---|
अकाल तख़्त साहिब | |
सामान्य विवरण | |
वास्तुकला शैली | सिख वास्तुकला |
शहर | अमृतसर |
राष्ट्र | भारत |
निर्माण सम्पन्न | सत्रहवीं सदी |
बंद करें
अकाल तख़्त पांच तख़्तों में सबसे पहला तख़्त है। इसे सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिन्द ने न्याय-संबंधी और सांसारिक मामलों पर विचार करने के लिए स्थापित किया। यह ख़ालसा की सांसारिक एवं सर्वोच्च प्राधिकारी है और इस तख़्त पर बैठने वाला जथेदार को सिखों के सर्वोच्च प्रवक्ता माना जाता है। वर्तमान जथेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ख़ालसा हैं।