अजमेर
राजस्थान के मध्य में स्थित एतिहासिक नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
अजमेर राजस्थान भारत के राजस्थान राज्य का एक प्रमुख व ऐतिहासिक नगर है। यह अजमेर ज़िले का मुख्यालय भी है। अजमेर अरावली पर्वत श्रेणी की तारागढ़ पहाड़ी की ढाल पर स्थित है। यह नगर सातवीं शताब्दी में अजयराज सिंह नामक एक चौहान राजा द्वारा बसाया गया था। इस नगर का मूल नाम 'अजयमेरु' था। सन् 1365 में मेवाड़ के शासक, 1556 में अकबर और 1770 से 1880 तक मेवाड़ तथा मारवाड़ के अनेक शासकों द्वारा शासित होकर अंत में 1881 में यह अंग्रेजों के आधिपत्य में चला गया।[1][2]
सामान्य तथ्य अजमेर Ajmerअजयमेरू, देश ...
अजमेर Ajmer अजयमेरू | |
---|---|
{{{type}}} | |
निर्देशांक: 26.445°N 74.718°E / 26.445; 74.718 | |
देश | भारत |
प्रान्त | राजस्थान |
ज़िला | अजमेर ज़िला |
संस्थापक | अजयराज प्रथम या अजयराज द्वितीय |
नाम स्रोत | अजयराज प्रथम या अजयराज द्वितीय |
शासन | |
• सभा | अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA), अजमेर नगर निगम (AMC) |
क्षेत्र | 55 किमी2 (21 वर्गमील) |
ऊँचाई | 480 मी (1,570 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 5,42,321 |
• घनत्व | 9,900 किमी2 (26,000 वर्गमील) |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, मारवाड़ी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 305001 से 305023 |
दूरभाष कोड | +91-145 |
वाहन पंजीकरण | RJ-01 |
वेबसाइट | www |
बंद करें