![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/68/Atlantic_Ocean_-_hi.png/640px-Atlantic_Ocean_-_hi.png&w=640&q=50)
अटलांटिक महासागर
यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के बीच महासागर / From Wikipedia, the free encyclopedia 0
अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है।[6] इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है।
अन्ध महासागर (अटलांटिक महासागर) | |
---|---|
![]() Extent of the Atlantic Ocean according to the 2002 IHO definition, excluding Arctic and Antarctic regions | |
निर्देशांक | 0°N 25°W[1] |
द्रोणी देश | List of bordering countries (not drainage basin), ports |
सतही क्षेत्रफल | 106,460,000 कि॰मी2 (1.1459×1015 वर्ग फुट)[2][3] North Atlantic: 41,490,000 कि॰मी2 (4.466×1014 वर्ग फुट), South Atlantic 40,270,000 कि॰मी2 (4.335×1014 वर्ग फुट)[4] |
औसत गहराई | 3,646 मी॰ (11,962 फीट)[4] |
अधिकतम गहराई | Puerto Rico Trench 8,376 मी॰ (27,480 फीट)[5] |
जल आयतन | 310,410,900 कि॰मी3 (1.096206×1019 घन फुट)[4] |
तट लम्बाई1 | 111,866 कि॰मी॰ (367,014,000 फीट) including marginal seas[1] |
द्वीप | List of islands |
खाईयाँ | Puerto Rico; South Sandwich; Romanche |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |