अमलतास
अमलतास - एक पादप / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमलतास [English : golden shower,[1] purging cassia, [2]Indian laburnum,[3] pudding-pipe tree[4]] पीले फूलो वाला एक शोभाकर वृक्ष है।
अमलतास Cassia fistula | |
---|---|
Golden Shower Tree in bloom | |
Not evaluated (IUCN 3.1) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Plantae |
विभाग: | Magnoliophyta |
वर्ग: | Magnoliopsida |
उपवर्ग: | Rosidae |
अश्रेणीत: | Eurosids I |
गण: | Fabales |
कुल: | Fabaceae |
उपकुल: | Caesalpinioideae |
वंश समूह: | Cassieae |
उपगणजाति: | Cassiinae |
वंश: | Cassia |
जाति: | C. fistula |
द्विपद नाम | |
Cassia fistula L. | |
पर्यायवाची | |
Many, see text |
अमलतास को संस्कृत में व्याधिघात, नृप्रद्रुम, आरग्वध, कर्णिकार इत्यादि, मराठी में बहावा, कर्णिकार गुजराती में गरमाष्ठो, बँगला में सोनालू तथा लैटिन में कैसिया फ़िस्चुला कहते हैं। शब्दसागर के अनुसार हिंदी शब्द अमलतास संस्कृत अम्ल (खट्टा) से निकला है।
भारत में इसके वृक्ष प्राय: सब प्रदेशों में मिलते हैं। तने की परिधि तीन से पाँच कदम तक होती है, किंतु वृक्ष बहुत ऊँचे नहीं होते। धूपकाल (अप्रैल, मई) में पूरा पेड़ पीले फूलों के लंबे लंबे गुच्छोंसे भर जाता है। और ऐसा माना जाता है कि फूल खिलने के बाद ४५ दिन में बारिश होती हैं। इस कारण इसे गोल्डन शॉवर ट्री, और इंडियन रेन इंडिकेटर ट्री भी कहा जाता हैं। शीतकाल में इसमें लगनेवाली, हाथ सवा हाथ लंबी, बेलनाकार काले रंग की फलियाँ पकती हैं। इन फलियों के अंदर कई कक्ष होते हैं जिनमें काला, लसदार, पदार्थ भरा रहता है। वृक्ष की शाखाओं को छीलने से उनमें से भी लाल रस निकलता है जो जमकर गोंद के समान हो जाता है। फलियों से मधुर, गंधयुक्त, पीले कलझवें रंग का उड़नशील तेल मिलता है।