![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/02/Bia-map-indian-reservations-usa.png/640px-Bia-map-indian-reservations-usa.png&w=640&q=50)
अमेरिकी इंडियन आरक्षित क्षेत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
अमेरिकी इंडियन आरक्षित क्षेत्र (अंग्रेज़ी: American Indian Reservation, अमेरिकन इंडियन रॅज़र्वेशन) संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐसा इलाक़ा होता है जिसका प्रशासन कोई मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीला अमेरिकी सरकार के गृह मंत्रालय के आदिवासी मामलों के विभाग की निगरानी में करता है। अमेरिका में ३१० ऐसे आरक्षित क्षेत्र हैं। अमेरिका में ५५० से अधिक पंजीकृत आदिवासी क़बीले है और इनमें से कुछ ही के पास ऐसे क्षेत्र हैं, हालाँकि कुछ के पास एक से ज़्यादा आरक्षित क्षेत्र है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/02/Bia-map-indian-reservations-usa.png/640px-Bia-map-indian-reservations-usa.png)
इन सारे क्षेत्रों का कुल क्षेत्रफल ५.५७ करोड़ एकड़ (२,२५,४१० वर्ग किमी) है, जो अमेरिका के पूरे रक़बे का २.३% है।[1] ये क्षेत्र अमेरिका के पश्चिमी भाग में अधिक मिलते हैं।