अरंडी
From Wikipedia, the free encyclopedia
अरंडी (अंग्रेज़ी:कैस्टर) तेल का पेड़ एक पुष्पीय पौधे की बारहमासी झाड़ी होती है, जो एक छोटे आकार से लगभग १२ मी के आकार तक तेजी से पहुँच सकती है, पर यह कमजोर होती है। इसकी चमकदार पत्तियॉ १५-४५ सेमी तक लंबी, हथेली के आकार की, ५-१२ सेमी गहरी पालि और दांतेदार हाशिए की तरह होती हैं। उनके रंग कभी कभी, गहरे हरे रंग से लेकर लाल रंग या गहरे बैंगनी या पीतल लाल रंग तक के हो सकते हैं।[1] तना और जड़ के खोल भिन्न भिन्न रंग लिये होते हैं। इसके उद्गम व विकास की कथा अभी तक अध्ययन अधीन है।[2] यह पेड़ मूलतः दक्षिण-पूर्वी भूमध्य सागर, पूर्वी अफ़्रीका एवं भारत की उपज है, किन्तु अब उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में खूब पनपा और फैला हुआ है।[3]
सामान्य तथ्य अरण्डी, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
अरण्डी | |
---|---|
अरंडी का फल लगा पौधा | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
संघ: | मैग्नोलियोफाइटा |
वर्ग: | मैग्नोलियोप्सीडा |
गण: | मैल्पीजिएल्स |
कुल: | यूफोर्बियेसी |
उपकुल: | अकैलीफोएडी |
वंश समूह: | अकैलीफी |
उपगणजाति: | रिसीनिनी |
वंश: | रिसिनस |
जाति: | आर. कॉम्म्युनिस |
द्विपद नाम | |
रिसिनस क‘ओम्युनिस L. | |
बंद करें