आंतरिक क्रोड
From Wikipedia, the free encyclopedia
आंतरिक क्रोड या अंत:क्रोड, पृथ्वी का अंतरतम या सबसे भीतरी भाग है जिसका पता भूकम्प विज्ञान के अध्ययनों द्वारा लगाया गया है। आंतरिक क्रोड एक ठोस विशाल गोले के आकार का है जिसकी त्रिज्या लगभग 1220 किमी (760 मील) है और यह आकार में चंद्रमा के आकार का लगभग 70% है। माना जाता है कि यह लोहा-निकल की मिश्र धातु से निर्मित है और इसका तापमान सूर्य की सतह के तापमान के समान ही लगभग, 5700 K (5430 डिग्री सेल्सियस) है।