आई टी सी ग्रैंड चोला होटल
From Wikipedia, the free encyclopedia
दि आई टी सी ग्रैंड चोला, चेन्नई का पांच सितारा लक्ज़री वाला होटल है। मुंबई स्थित रिनेसंस और ग्रैंड हयात के बाद यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा होटल है।[1] इस होटल को ‘लक्ज़री कलेक्शन’ का टैग प्राप्त है-जो की इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप स्टारवुड होटल्स के द्वारा फ्रैंचाइज़ किया हुआ एक ब्रांड है। यह होटल इस ग्रुप का नौवां ‘लक्ज़री कलेक्शन’ होटल है।[2] १,६००,००० वर्ग फीट पर बना यह होटल समग्र रूप से भारत का सबसे बड़ा एकमात्र होटल है।[3] जिसके निर्माण में १२००० मिलियन भारतीय रूपए लगे हैं।[4]