इस्क्रा
From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्क्रा (रूसी: Искра), यानि चिंगारी, प्रवासी रूसी समाजवादियों द्वारा स्थापित एक राजनीतिक समाचारपत्र था, जिसे उन्होने रूसी सामाजिक जनवादी मजदूर पार्टी (रशियन सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी) के आधिकारिक मुखपत्र के रूप में स्थापित किया था। इसका पहला संस्करण स्टटगार्ट में 1 दिसम्बर 1900 को प्रकाशित किया गया था। इसके अन्य संस्करण म्यूनिख, लंदन और जिनेवा में प्रकाशित किए गए थे। इसका शुरूआती प्रबंधन व्लादिमीर लेनिन द्वारा किया गया था। 1903 में, रूसी सामाजिक जनवादी मजदूर पार्टी के विभाजन के बाद, लेनिन ने इससे खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनके इस प्रस्ताव कि, इसके संपादकीय बोर्ड में सिर्फ तीन सदस्य होने चाहिए एक वो खुद, दूसरा मार्तोव तथा तीसरा प्लेखानोव, का भारी विरोध किया गया था। समाचारपत्र को मेंशेविक द्वारा जब्त कर लिया गया और प्लेखानोव के नियंत्रण में 1905 तक प्रकाशित किया गया। अखबार का औसत प्रसार 8000 प्रतियों का था।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (मई 2015) स्रोत खोजें: "इस्क्रा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इस्क्रा का आदर्श वाक्य था, "искры Из пламя возгорится" यानि "एक चिंगारी भड़क कर आग बनती है"