![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/0a/Eadwig_-_MS_Royal_14_B_VI.jpg/640px-Eadwig_-_MS_Royal_14_B_VI.jpg&w=640&q=50)
ईडविग, इंग्लैंड का राजा
From Wikipedia, the free encyclopedia
ईडविग, ''Eadwig, अन्य वर्तनी ऍडविग, ऍडवी (मृत्यु 1 अक्टूबर 959), सामान्यत: जिसे द ऑल फेयर (भोलाभाला) भी कहते हैं,[1] ९५५ ई. से ९५९ ई. में अपनी मृत्यु तक अंग्रेजों का राजा था।
सामान्य तथ्य ईडविग, अंग्रेजों का राजा ...
ईडविग | |
---|---|
![]() चौदहवीं शताब्दी के उत्तराद्ध में ऍडविग - Genealogical Roll of the Kings of England | |
अंग्रेजों का राजा | |
कार्यकाल | 23 नवंबर 955 – 1 अक्तूबर 959 |
पूर्ववर्ती | ईडरेड |
उत्तरवर्ती | एडगर |
जन्म | 941? वेसेक्स, इंग्लैंड |
निधन | अक्टूबर 1, 959 (approx. 18) ग्लूसेस्टर, इंग्लैंड |
समाधि | |
जीवनसंगी | ऍल्फगिफु (तलाक) |
घराना | वेसेक्स |
पिता | एडमंड, इंग्लैंड का राजा |
माता | शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु |
धर्म | कैथोलिक (सुधार पूर्व) |
बंद करें
एडमंड प्रथम और उनकी रानी शाफ्ट्सबरी की ऍल्फगिफु का ज्येष्ठ पुत्र ईडविग अपने चाचा ईडरेड की मृत्यु के पश्चात सन ९५५ में इंग्लैंड का राजा बना। उसका लघु शासन गिरिजाघर के पादरियों और अन्य कुलीन व्यक्तियों जैसे डंस्टन और प्रमुख पादरी ओडा के साथ झगडों के कारण प्रख्यात रहा।
ईडविग की चार वर्षों के लघु शासन के बाद सन् 959 में मृत्यु हो गयी। उसे राजधानी विनचेस्टर में दफनाया गया। उसका भाई शांतिदूत एडगर उसका उत्तराधिकारी बना।