ईरान
दक्षिण-पश्चिम एशिया में देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
ईरान (फ़ारसी: ايران) या ईरान इस्लामिक गणराज्य (फ़ारसी: جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरिए इस्लामीए ईरान) पश्चिमी एशिया में स्थित एक देश है। इसे सन 1935 तक फ़ारस (पर्शिया) नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश पश्चिम में इराक़ और तुर्की, उत्तर-पश्चिम में अज़रबैजान और आर्मीनिया, उत्तर में कैस्पियन सागर, उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान और दक्षिण में फ़ारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से घिरा है। यहाँ का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है।
ईरानी इस्लामिक गणराज्य جمهوری اسلامی ايران |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: इस्सतक़लाल, आज़ादी, जम्हूरि-ये इस्लामी1 (फ़ारसी)"स्वतन्त्रता, आजादी, इस्लामी गणराज्य" | ||||||
राष्ट्रगान: सौऽरद-ए मिल्लि-ये ईरान² | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | तेहरान 35°43′N 51°20′E | |||||
राजभाषा(एँ) | फ़ारसी | |||||
मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएँ | संवैधानिक-मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषाएं: अज़ेरी कुर्दी मज़न्दरानी गिलाकी लुरी बलुची |
|||||
निवासी | ईरानी | |||||
सरकार | शिया सरिया सरकार | |||||
- | सर्वोच्च नेता | अयातुल्लाह अली खुमैनी | ||||
- | राष्ट्रपति | हसन रुहानी | ||||
- | प्रथम उप राष्ट्रपति | परवेज दावूदी | ||||
- | विशेषज्ञों की परिषद और योग्यता विवेक परिषद के अध्यक्ष | अकबर हाशमी रफसंजानी |
||||
- | मजलिस के अध्यक्ष | अली लारीजानी | ||||
- | न्यायिक व्यवस्था के प्रमुख | मेहमूद हाशमी शाहरौदी | ||||
एकीकरण | ||||||
- | मेडियन राजशाही | ६२५ ईपू | ||||
- | सफावी वंश (पुनर्स्थापना) | १५०१ | ||||
- | इस्लामी गणराज्य की घोषणा | 1 अप्रैल 1979 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 16,48,195 km2 (18 वाँ) | ||||
- | जल (%) | 0.7 | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2007 जनगणना | 7,04,95,782³ (18 वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $819.799 बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $11,250 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | 0.749[1] उच्च · ७५वाँ |
|||||
मुद्रा | ईरानी रियाल (ريال) (IRR) | |||||
समय मण्डल | ईरानी मानक समय (यू॰टी॰सी॰+3:30) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ईरान डेलाइट टाइम (IRDT) (यू॰टी॰सी॰+4:30) | ||||
दूरभाष कूट | 98 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .ir | |||||
1. | bookrags.com | |||||
2. | iranchamber.com | |||||
3. | Statistical Center of Iran. "جمعيت و متوسط رشد سالانه" (फ़ारसी में). अभिगमन तिथि 2009-02-13. | |||||
4. | CIA Factbook |
ईरान दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। छठी शताब्दी ईसा पूर्व में साइरस महान ने हख़ामनी साम्राज्य की स्थापना की जो इतिहास के सबसे बड़े साम्राज्यों में से एक बना। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में सिकंदर ने इस साम्राज्य को परास्त कर दिया। यूनानी राज के बाद इस पर पहलवी तथा सासानी साम्राज्यों का राज रहा। अरब मुसलमानों ने सातवीं शताब्दी ईस्वी में इस क्षेत्र पर विजय प्राप्त की और इसका इस्लामीकरण किया। आगे चलके यह इस्लामी संस्कृति और शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन गया। इसकी कला, साहित्य, दर्शन और वास्तुकला इस्लामी स्वर्ण युग के दौरान इस्लामी दुनिया में और उससे आगे फैल गई। तुर्क और मंगोल शासन के बाद पंद्रहवीं शताब्दी में ईरान फिर से एकजुट हुआ। उन्नीसवीं सदी तक इसने अपनी काफ़ी ज़मीन खो दी थी। 1953 के तख्तापलट ने निरंकुश शासक मोहम्मद रज़ा पहलवी को और ताकतवर बना दिया जिसने दूरगामी सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की। इस्लामी क्रांति के बाद ईरान को 1979 में इस्लामी गणराज्य घोषित किया गया था।
आज, ईरान एक इस्लामी गणराज्य तथा धर्मतंत्र है। ईरानी सरकार मानवाधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता के हनन के लिए, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, व्यापक आलोचनाओं को आकर्षित करती है। इसे सुन्नी बहुल सउदी अरब और इज़राइल का विरोधी माना जाता है। इसकी सरकार अधिकांश आधुनिक मध्य पूर्वी संघर्षों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहती है।
तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि इसके कुछ प्रमुख शहर हैं। राजधानी तेहरान में देश की 15 प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। फ़ारसी लोगों के बाद अज़रबैजानी, कुर्द और लुर यहाँ की सबसे बड़े जातीय समूह हैं।