![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e3/Thailand_North_six_regions.png/640px-Thailand_North_six_regions.png&w=640&q=50)
उत्तरी थाईलैण्ड
From Wikipedia, the free encyclopedia
भौगोलिक रूप से उत्तरी थाईलैण्ड एक पहाड़ी क्षेत्र है जिसकी कई पर्वतमालाएं पड़ोस के बर्मा और लाओस देशों में भी विस्तृत शान पहाड़ियों का भाग हैं। हालाँकि थाईलैण्ड के अन्य भागों की तरह यह भी एक गरम क्षेत्र है, इसकी अधिक ऊँचाई के कारण यहाँ मौसमी बदलाव भी अधिक दिखते हैं। थाईलैण्ड में देश को एक छह-क्षेत्रीय विभाजन में देखा जाना सबसे अधिक प्रचलित है लेकिन देश की औपचारिक प्रशासन-प्रणाली में इसकी कोई मान्यता नहीं है।[1] ऐतिहासिक रूप से यह लान्ना राज्य और उसकी संस्कृति की गृहभूमि है।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e3/Thailand_North_six_regions.png/640px-Thailand_North_six_regions.png)