Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
उदमूर्तिया (रूसी: Удму́ртия, अंग्रेज़ी: Udmurtia) या उदमूर्त गणतंत्र रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी इझ़ेव्स्क शहर (Иже́вск, Izhevsk) है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "उदमूर्तिया" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
उदमूर्तिया रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में कामा नदी और व्यात्का नदी के बीच में स्थित है। इसकी ४०% धरती पर कोणधारी (कोनिफ़ेरस) वन फैले हुए हैं। ज़मीन के नीचे तेल और पांस (peat) खनिजों के रूप में उपलब्ध है। जनवरी का औसत तापमान -१४.५ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १८.३ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बहुत बर्फ़ गरती है।
यूराली भाषी लोग यहाँ पर पाषाण युग में बसना शुरू हो गए। इनसे पहले एक पेर्मी समुदाय अलग हुआ और फिर उनमें से आगे एक आदिम-उदमूर्त समुदाय उभरा। पहले यह कामा नदी के इलाके में रहते थे फिर फैलकर व्यात्का नदी के मुख पर भी बसने लगे। सोवियत संघ की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'वोत्स्क स्वशासित ओब्लास्त बना' जिसका नाम १ जनवरी १९३२ में बदलकर 'उदमूर्त स्वशासित ओब्लास्त' (Удмуртская автономная область, Udmurt Autonomous Oblast) रख दिया गया। २८ दिसम्बर १९३६ में जोसेफ़ स्टालिन के संविधान के तहत 'उदमूर्त स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Udmurt ASSR) के नाम से पुनर्गठित किया गया। स्टालिन ने १९३७-३८ में अपने 'महान शुद्धिकरण' अभियान में बहुत से राष्ट्रवादी उदमूर्त बुद्धिजीवियों को मरवा दिया जिस से उदमूर्त समाज पर बहुत गहरा असर हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध काल में यहाँ बहुत कारख़ाने लगे जिस से बहुत से रूसी लोग यहाँ आ बसे। २० सितम्बर १९९० को उदमूर्त गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।
२०१० की जनगणना के अनुसार उदमूर्त गणतंत्र के ६२.२% लोग रूसी समुदाय, २८% लोग उदमूर्त समुदाय और ६.७% लोग तातार समुदाय के थे।[1]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.